Bhulekh Bihar: बिहार भूमि जानकारी, अपना खाता बिहार, भू-नक्शा ऑनलाइन

बिहार सरकार ने अपना खुद का Bihar Bhumi पोर्टल लॉन्च किया है, जिसे ‘बिहार भूमि‘ नाम से जाना जाता है। यह पहल राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे भूमि रिकॉर्ड आधुनिकीकरण अभियान का हिस्सा है। इस नए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से, बिहार के लोग अब अपने घर बैठे ही अपनी संपत्ति से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेजों तक पहुंच सकते हैं। इनमें खसरा, खतौनी, जमाबंदी की प्रतियां और भूखंड की जानकारी शामिल है। यह सुविधा न केवल समय बचाती है, बल्कि पारदर्शिता भी बढ़ाती है।

‘Bhulekh Bihar’ पोर्टल वास्तव में एक क्रांतिकारी कदम है जो भूमि प्रबंधन प्रणाली को आधुनिक और कुशल बनाता है। यह पहल निश्चित रूप से राज्य के विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी, क्योंकि यह भूमि संबंधी विवादों को कम करने और निवेश को प्रोत्साहित करने में मदद करेगी।

Bhulekh Bihar क्या है?

बिहार सरकार ने पूरे राज्य की जमीनों का एक विस्तृत डिजिटल डेटाबेस तैयार किया है, जिसे ‘बिहार भूलेख’ के नाम से जाना जाता है। इस नवीन प्रणाली में राज्य की हर जमीन का विवरण और उससे संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज शामिल हैं। अब लोगों को जमीन संबंधी जानकारी के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। चाहे आपको खसरा देखना हो, खतौनी की जरूरत हो, नक्शा चाहिए हो या फिर कोई अन्य भूमि संबंधी जानकारी – सब कुछ अब आपके मोबाइल पर उपलब्ध है।

यह डिजिटल पहल न केवल समय और ऊर्जा बचाएगी, बल्कि पारदर्शिता भी बढ़ाएगी। इससे भूमि विवादों में कमी आने की उम्मीद है और प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी। यह सिस्टम निश्चित रूप से बिहार के विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, क्योंकि यह भूमि प्रबंधन को आधुनिक और कुशल बनाता है।

Bihar Bhulekh Portal – Overview

PortalBhulekh Bihar /Bihar Land Records
Started ByBihar Government
DepartmentLand and Revenue Department
BeneficiaryBihar Citizens
Year2024
Official Websitehttps://biharbhumi.bihar.gov.in

Bihar Bhulekh Portal के लाभ

बिहार सरकार द्वारा लॉन्च किया गया भूलेख पोर्टल राज्य के नागरिकों के लिए एक वरदान साबित हो रहा है। यह डिजिटल प्लेटफॉर्म भूमि प्रबंधन को सरल और पारदर्शी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। आइए इस पोर्टल के कुछ प्रमुख फायदों पर नजर डालें:

  • सूचना की सहज उपलब्धता: बिहार का कोई भी निवासी अब घर बैठे ही जमीन और उसके मालिक की जानकारी प्राप्त कर सकता है।
  • विस्तृत भूमि विवरण: पोर्टल पर जमीन का नक्शा, जमाबंदी, खसरा-खतौनी जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां आसानी से उपलब्ध हैं।
  • आर्थिक लाभ: यदि आपकी जमीन का रिकॉर्ड पोर्टल पर मौजूद है, तो इसका उपयोग बैंक लोन लेने में भी किया जा सकता है।
  • समय और धन की बचत: अब बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं है, जिससे लोगों का कीमती समय और पैसा दोनों बचता है।
  • भ्रष्टाचार में कमी: डिजिटलीकरण के कारण रिश्वतखोरी जैसी समस्याओं में काफी कमी आई है।
  • उपयोगकर्ता-मित्र डिजाइन: पोर्टल को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि कोई भी आम नागरिक आसानी से इसका उपयोग कर सके।

Services Available on Bihar Bhumi (Bhulekh Bihar)

  • अपना खाता देखे
  • भू नक्शा बिहार
  • ऑनलाइन दाखिल ख़ारिज आवेदन करे
  • दाखिल ख़ारिज आवेदन स्थिति देखे
  • आम सूचना
  • ऑनलाइन एल.पी.सी. आवेदन करे
  • एल.पी.सी. आवेदन स्थिति देखे
  • भू-लगान
  • परिमार्जन
  • जमाबंदी पंजी देखे
  • भू- मानचित्र
  • DCLR म्युटेशन अपील कोर्ट
  • अपर समाहर्ता न्यायालय (दाखिल-खारिज पनरीक्षण एव जमाबंदी रद्दीकरण)
  • निबन्धन के साथ दाखिल ख़ारिज का पपत्र
  • भू-अभिलेख एव परिमाप निदेशालय
  • बिहार भूमि न्यायाधिकरण
  • डिजिटल सेवा कनेक्ट के साथी लॉगिन करे
  • Dashboard
  • बिहार भूमि संपर्क जानकारी
  • RTPS Bihar (आय, जाति, निवास प्रमाणपत्र)
  • EPDS Bihar (राशन कार्ड)

Bhulekh Bihar – अपना खाता RoR देखने की प्रक्रिया

बिहार भूलेख पोर्टल पर अपना खाता या रिकॉर्ड ऑफ राइट्स (RoR) देखने की प्रक्रिया निम्नलिखित है:-

  • सबसे पहले, आपको बिहार भूलेख की आधिकारिक वेबसाइट पर https://biharbhumi.bihar.gov.in जाना होगा।
  • मुख्य पेज पर “अपना खाता देखे” विकल्प पर क्लिक करे
  • MAP में अपने जिले पर क्लिक करे अंचल, हल्का (राजस्व ग्राम) और मौजा (गांव) का नाम चुनें।
  • अपने खाते की संख्या दर्ज करें। यदि आप खाता संख्या नहीं जानते, तो खातेदार का नाम भी दर्ज कर सकते हैं।
  • सभी जानकारी भरने के बाद ‘खाता खोज’ बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपके खाते का विवरण स्क्रीन पर दिखाई देगा जिसमे आप रैयत की जानकारी, खाता/खेसरा नंबर, खाताधारी संख्या, खेत चौहदी, किस्म जमीन और अन्य संबंधित जानकारी देख सकते है।

भू नक्शा बिहार ऑनलाइन देखने की प्रक्रिया

बिहार राज्य में भू-नक्शा ऑनलाइन देखने की प्रक्रिया निम्नलिखित है:

  • बिहार भूलेख की आधिकारिक वेबसाइट पर bhunaksha.bihar.gov.in जाएं।
  • मुख्य पृष्ठ पर “View Map” विकल्प पर क्लिक करें।
  • क्षेत्र का चयन करें:
    • District
    • Sub Division
    • Circle
    • Mauza
    • Survey Type
    • Map Instance
    • Sheet No
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपका आपकी जमीं का भू नक्शा दिख जायगा।
  • यदि आवश्यक हो, तो नक्शे को प्रिंट या डाउनलोड करने का विकल्प चुनें।

जमाबंदी बिहार ऑनलाइन देखने की प्रक्रिया

  • Bihar Bhumi की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
  • मुख्य पृष्ठ पर “जमाबंदी पंजी देखें” विकल्प पर क्लिक करें।
  • पंजी-II प्रतिवेदन पेज पर आप अपना क्षेत्र का चयन करें
    • जिला
    • अंचल
    • मौजा
  • दिये गए ६ विकल्पों में से कोई विकल्प चुनकार जानकारी दर्ज करे।
    • भाग वर्तमान/पुष्ट संख्या वर्तमान
    • रैयत का नाम से खोजे
    • खाता नंबर से खोजे
    • समस्त पंजी-२ को नाम के अनुसार देखें
    • प्लाट नंबर से खोजे
    • जमाबंदी संख्या से खोजे
    • कंप्यूटरीकृत जमाबन्दी संख्या से खोजे
  • सभी जानकारी भरने के बाद “Search” बटन पर क्लिक करें
  • अब आपकी जमाबंदी पंजी की सूचि आ जायेगी इसमें से आपको अपनी जमाबंदी पंजी के सामने दिये गए देखे सकते है ।

दाखिल खारिज (Mutation) आवेदन प्रक्रिया

  • दाखिल खारिज़ के लिये ऑनलाइन आवेदन करने के लिए बिहारभूमि पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना जरुरी है जो बेहद आसान है बस अपनी पर्सनल और पत्ते की जानकारी देखर आप रजिस्ट्रेशन करे और बिहारभूमि पोर्टल पर लॉगिन करले।
  • लॉगिन करने के बाद आपको “ऑनलाइन दाखिल ख़ारिज आवेदन करे” विक्लप पर क्लिक करना है।
  • दाखिल खारिज ऑनलाइन आवेदन करने के लिये नीचे दी गई जानकारी दर्ज करे।
    • आवेदक की जानकारी
    • दस्तावेज की जानकारी
    • खरीदने वाले की जानकारी
    • बेचने वाले की जानकारी
    • प्लाट की जानकारी
    • दस्तावेज अपलोड
  • अब अंत में उपर दी गई जानकारी दर्ज करने के बाद दाखिल खारिज का आवेदन “Submit” करे और आवेदन का प्रिंट निकाल ले आपको इसके सात वाद संख्या दी जायेगी इससे आप दाखिल खारिज के आवेदन की स्थिति बादमे देख पायेंगे।

दाखिल खारिज (Mutation Status) की स्थिति देखे

  • Go to Biharbhumi Portal Homepage > दाखिल खारिज आवेदन स्थिति देखे
  • दाखिल खारिज की स्थिति देखे पेज आपको अपना जिला, अंचल और वित्तीय वर्ष चुने कर Proceed बटन पर क्लिक करे खोजने के लिए आपको निचे दिये गए विकल्प दिये जायेंगे इनमे से कोई चुनकर जानकारी दर्ज करे।
    • केस नंबर से खोजे
    • डीड नंबर से खोजे
    • मौजा से खोजे
    • प्लाट नंबर से खोजे
  • उदहारण के लिए यदि अपना “प्लाट नंबर से खोजे” यह विकल्प चुन रहे है बादमे कॅप्टचा कोड डालकर Search बटन पर क्लिक करे।
  • आपके सामने म्युटेशन आवेदन की सूचि आ जायेगी सूचि के सामने दिये गए View आइकॉन पर क्लिक करे।
  • इस तरह आप अपनी म्युटेशन आवेदन की स्थिति देख सकते है और अब इसका आप प्रिंट निकाल ले।

बिहार भूमि (बिहार राजस्व एवं भूमि विभाग) संपर्क जानकारी

Department of Revenue and Land Reforms
Government of Bihar
Old Secretariat, Bailey Road, Patna – 8000015
Tel: 18003456215
Email: emutationbihar@gmail.com

Click here to view all States Bhulekh Online.